Wednesday, 10 July 2013

राघव स्कैंडल के बाद मंत्रियों में हड़कम्प


  •  चर्चित चेहरों पर गड़ी मीडिया की निगाहें
  • हर किसी को सता रहा एमएमएस का भूत

भोपाल। अपने नौकर के साथ अप्राकृतिक सेक्स के मामले में फंसे भाजपा का धाकड़ मंत्री राघव के गिरफ्तार हो जाने के बाद यहां ऐसे मंत्रियों के हाथ पांव फूल गए हैं जिनपर कभी न कभी सेक्स स्कैंडल के आरोप लगते रहे हैं। फूलें भी क्यों न, चुनाव सामने हैं और लोग एक दूसरे को धूल चटाने किसी भी सीमा तक जाने को तैयार हैं।
राघव की गिरफ्तारी के बाद यहां चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग ऐसे लोगों को याद करने की कोशिश कर रहे हैं जिनक नाम कभी न कभी सेक्स स्कैंडल से जुड़ा रहा है। मंत्रियों और विधायकों में बंगले से लेकर मंत्रालय तक और प्रवास के दौरान अय्याशी की शिकायतें समय समय पर सामने आती रही हैं पर मेन स्ट्रीम मीडिया अकसर ऐसी खबरों से परहेज करती आई है। पर अब मामलों के थाने से लेकर अदालतों तक पहुंचने के स्थान परिस्थितियां पलट गई हैं।
पिछले साल जनवरी में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री अजय विष्णोई का नाम उछला था। वक्फ बोर्ड के अधिकारी एसएमएच जैदी ने विष्णोई पर आरोप लगाया था कि वे उसकी पत्नी की डिमांड कर रहे थे। उन्होंने इंकार किया तो विष्णोई ने उसका तबादला नक्सल इलाके में करवा दिया। इस गैरकानूनी तबादले के खिलाफ वे कोर्ट में केस जीत गए पर उनका वेतन दो साल तक रोक दिया गया। मंत्री के एक कर्मचारी ने सुलह सफाई के लिए उन्हें अपनी पत्नी को साथ लेकर मंत्री से मिलने की सलाह दी। जब उन्होंने विष्णोई से इसकी शिकायत की तो उन्होंने बड़ी बेशर्मी के साथ कहा था, कुछ पाने के लिए कुछ तो खोना ही पड़ता है। जैदी इस मामले को हाईकोर्ट ले गए जिसके बाद यह खबर बन गई।
पक्षपात के आरोप
जून में आदिवासी कल्याण मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पक्षपात का भी आरोप लगा। पीसीसी अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने विष्णोई का मामला एक बार फिर उठाते हुए कहा कि गंभीर आरोपों के बावजूद विष्णोई अब तक मंत्री पद पर काबिज हैं जबकि शाह को केवल इसलिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया कि उसने सीएम की पत्नी को लेकर सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
इससे एक साल पूर्व फरवरी 2011 में भी भाजपा के एक जिलाध्यक्ष को सेक्स स्कैंडल के चलते अपना पद गंवाना पड़ा था। मंदसौर जिले के भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष कारुलाल सोनी को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने निलंबित कर दिया था। विश्व हिंदू परिषद से लेकर भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने वाले सोनी की कथित सीडी भोपाल में मीडिया सहित अन्य लोगों तक पहुंच गई थी। इस सीडी में सोनी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। सोनी ने कहा था कि कुछ लोगों ने  उनकी बढ़Þती लोकप्रियता से परेशान होकर यह साजिश रची है।
इससे पहले भाजपा के कद्दावर विधायक ध्रुव नारायण सिंह का नाम शेहला मसूद हत्याकांड के समय उभर कर आया था। ध्रुव नारायण सिंह की जाहिदा परवेज और शेहला मसूद, दोनों से करीबियां थीं। जाहिदा को उन्होंने पर्यटन मंडल के इंटीरियर डेकोरेटर्स पैनल में शामिल करवा दिया था। बाद में शेहला मसूद के साथ उनकी करीबियां बढ़ती गर्इं जिसकी वजह से शेहलू मसूद की हत्या कर दी गई। जाहिदा परवेज इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी थी।

No comments:

Post a Comment